फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवक पर हमला किया

डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवक पर हमला किया

Sun, 22 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवक पर हमला किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना रोड पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर एक युवक को छह सात युवकों ने ईट और डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया, दूसरी तरफ मारपीट की अन्य घटनाओं में भी चार लोग घायल हो गए हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी पुलिस ने। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

गुराना रोड पर बड़का निवासी अंकुर पुत्र चमन गुराना रोड पर अपनी बुआ के यहां पर शादी के लिए आया । जिस समय डीजे पर घुड़चढ़ी हो रही थी, उसी समय गाना बजाने को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसी को लेकर छह- सात लोगों ने ईट और डंडों से हमलाकर अंकुर को घायल कर दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी ओर बरवाला गांव मेें मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों ने संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से अनिल पुत्र इलम सिंह और दूसरे पक्ष से रमेश पुत्र मुकेश बरवाला घायल हो गए । वहीं मारपीट की दूसरी घटना में शिकोहपुर में हुई। इसमेें बड़े भाई ने गजेंद्र पुत्र महेंद्र को लोहे की रोड मारकर घायल कर दिया। उसने कोतवाली तहरीर दी। पुलिस ने उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed