{"_id":"5a9eed634f1c1bf07b8bae77","slug":"111520364899-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर महिला मजदूर से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठे पर महिला मजदूर से छेड़छाड़
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
बिहारीपुर गांव स्थित एक भट्ठे पर महिला मजदूर के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला और उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
मेरठ जनपद के चिंदौड़ी गांव निवासी तराबू व उसकी पत्नी बागपत जनपद के बिहारपुर स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। मंगलवार को भट्ठे पर ही मजदूरी करने वाले दो युवकों ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। बचाव में आए उसके पति से मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में दंपति ने बागपत कोतवाली पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।