{"_id":"5a8dd5184f1c1b641f8b6fe4","slug":"111519244568-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव हत्याकांड में झूठा फंसाने का आरोप, धमकी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देव हत्याकांड में झूठा फंसाने का आरोप, धमकी मिली
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुकारी गांव में छात्र देव हत्याकांड के मामले में जिला कारागार में बंद आरोपी नवीन त्यागी की पैरवी कर रहे मौसेरे भाई ने वादी पक्ष से खतरा जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक, आईजी मेरठ को पत्र भेजते हुए कहा कि उसे और उसके परिवार के लोगों को झूठे मुकदमों में भी फंसाने की धमकी दी जा रही है। केस की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
बालैनी थाना क्षेत्र के मुकारी गांव में चार जनवरी की रात माता के जागरण से कक्षा दो का छात्र देव लापता हो गया था। 13 जनवरी को छात्र का शव हिंडन नदी पुल के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने गांव के ही नवीन त्यागी पुत्र भीष्म त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पक्ष ने केस के खुलासे पर सवाल उठाया है।
आरोपी की पैरवी कर रहे उसके मौसेरे भाई वीरेंद्र त्यागी का कहना है कि वादी अजय त्यागी और उसके परिवार के लोग धमकी दे रहे हैं कि अगर नवीन त्यागी की पैरवी की तो नवीन की तरह ही उसे और भतीजे राहुल, अतुल, अनुज एवं निशांत और दोनों दोनों भाई सुकेंद्र एवं योगेंद्र को भी फंसा देंगे। आरोप है कि उन्हें धमकी दी जा रही है और उनके साथ कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। देव हत्याकांड में नवीन को झूठा फंसाया गया है।