{"_id":"5a73718b4f1c1b8e268b7b46","slug":"111517515147-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजवाड़ा-पुट्ठी मार्ग पर पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजवाड़ा-पुट्ठी मार्ग पर पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
कार में सवार होकर धनौरा सिल्वरनगर में किसान की हत्या के मामले में पैरवी कर रही महिला की हत्या करने जा रहे बदमाशों की सूचना स्वाट टीम और बिनौली पुलिस ने घेराबंदी की तो कार में सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। आधे घंटे तक हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को बिनौली सीएचसी से मेरठ भेजा। इसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश 15-15 हजार के इनामी हैं। पुलिस फरार बदमाश को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।
बिनौली पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली की कि एक कार में कुछ बदमाश धनौरा सिल्वरनगर में किसी की हत्या करने जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने बिजवाड़ा-पुट्ठी मार्ग पर घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी तो एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और एक गन्ने के खेत में घुस गए। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ की सूचना सीओ बागपत संजीव सुमन, बड़ौत, दोघट, सिंघावली अहीर, बालैनी, चांदीनगर सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर लिया। तभी एक बदमाश के पैरों में गोलियां लगी तो बदमाश खेत से बाहर निकला और बदमाश में पुलिस ने दो और बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश भाग गया। घायल बदमाश दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी डायमपुर का है। जबकि उसके पकड़े गए साथी रमन राठी पुत्र वेदपाल तलहेड़ा भोपा मुजफ्फरनगर और विक्रांत पुत्र अनिल लक्ष्मण विहार मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। फरार हुआ बदमाश सुनील पुत्र थान चंद धनौरा सिल्वरनगर का है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल बरामद की है। घायल बदमाश दीपक पर बिनौली थाने समेत कंकरखेड़ा में हत्या के कई मुकदमे विचाराधीन है। जबकि पकड़े गए विक्रांत पर मुजफ्फरनगर में धारा 307 के मामले दर्ज है। गिरफ्तार रमन का आपराधिक इतिहास तलाश जा रहा है। पुलिस ने घायल बदमाश दीपक को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। वहां से उसे पुलिस कस्टडी में मेरठ के लिए रेफर किया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। सीओ बागपत संजीव सुमन ने बदमाशों से पूछताछ के बाद बताया कि वे धनौरा सिल्वर नगर में देवी सिंह हत्याकांड की पैरवी कर रही सोहनवीरी पत्नी महीपाल की हत्या करने जा रहे थे। बदमाशों से पूछताछ जारी है।
देवी सिंह हत्याकांड के आरोपी हैं गिरफ्तार बदमाश
बड़ौत। 25 दिसंबर 2016 को धनौरा सिल्वर नगर में किसान देवी सिंह पुत्र इलम सिंह की बदमाशों ने हत्या की। बदमाश उसके शव पर खड़े होकर नाचे थे। इस संबंध में परिवार की महिला सोहनवीरी पत्नी महीपाल ने सुनील पुत्र थान सिंह, थान सिंह पुत्र सभा चंद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में प्रकाश में आए बरसाती, आनंद, देव करण, गौरव, मनोज निवासी धनौरा, पवन और अंकित बामनौली, सोनू उर्फ बागी शिवाया, दुष्यंत निवासी जमालपुर, विक्रांत बड़ौत को जेल भेजा। इस मामले में नामजद सुनील, थान सिंह और बाद में प्रकाश में आए दीपक पुत्र राजेंद्र डायमपुर, रमन राठी पुत्र वेदपाल तलहेड़ा भोपा मुजफ्फरनगर, विक्रांत पुत्र अनिल मुजफ्फरनगर फरार चल रहे हैं। इन पर एसपी बागपत ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। अब इस हत्या में सुनील और उसका पिता थान चंद फरार है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद फैली दहशत
बड़ौत। बिजवाड़ा-पुट्ठी मार्ग पर दिन दहाड़े पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से दहशत फैल गई और गोलियों की आवाजें गूंजती रही। यह मार्ग एक घंटे तक अवरुद्ध रहा। मुठभेड़ की सूचना पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मुठभेड़ स्थल से काफी दूर खड़ी थी।