{"_id":"5a566ee74f1c1b06198b45f1","slug":"111515613927-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इब्राहिमपुर माजरा में निमार्णाधीन मंदिर में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इब्राहिमपुर माजरा में निमार्णाधीन मंदिर में लूटपाट
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला/बागपत।
इब्राहिमपुर-माजरा गांव में कृष्णा नदी किनारे निर्माणाधीन मंदिर में चार सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार रात लूटपाट की। विरोध करने पर वहां मौजूद महाराज की बुरी तरह से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और खुलासे की मांग की। उधर, बागपत के पुराना कस्बे में पशु व्यापारी के मकान में लाखों की चोरी की गई।
इब्राहिमपुर माजरा गांव में कृष्णा नदी किनारे मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर में मूर्तियां स्थापित हो चुकी है। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में दान भी दिया जा रहा है। मंगलवार की रात चार हथियार बंद बदमाश मंदिर में घुसे और वहां सोए महंत सुभाषनाथ को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर करीब पांच हजार रुपये की नगदी, इनवर्टर, बैटरी, लाउडस्पीकर लूट लिए। विरोध करने पर महंत की बुरी तरह से पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। महंत वहां से किसी तरह जान बचाकर गांव की तरफ भागा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मंदिर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। इस संबंध में महंत ने रमाला थाने पर तहरीर दी। इस घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में रोष है। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द केस का खुलासा करे। वहीं, रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मंदिर में बैटरी चोरी हुई है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
इसके अलावा बागपत के पुराना कस्बा निवासी नवाब पशु व्यापारी है और दूध का भी कारोबार करता है। उसके कस्बे में ही दो मकान है। बताया जाता है कि मंगलवार रात वह अपने परिवार के साथ अपने एक मकान में सोया हुआ था। उनके दूसरे मकान का ताला बंद था। देर रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर मकान से करीब 80 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।