फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांगनौली खूनी कांड के गवाह को फोन पर हत्या की धमकी

गांगनौली खूनी कांड के गवाह को फोन पर हत्या की धमकी

Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
गांगनौली खूनी कांड के गवाह को फोन पर हत्या की धमकी
दाहा (बागपत)। गांगनौली गांव के खूनी कांड के मामले में गवाह को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि फोन करके आरोपी पक्ष के लोगों ने धमकी दी कि यदि गवाही के लिए कोर्ट में गए तो जान से मार दिया जाएगा। इससे पीड़ित दहशत में है।
विज्ञापन

गांगनौली गांव में युवक पंकज के मकान में 15 अक्तूबर 2016 को खून खराबा हुआ था। उनकी मां सविता, बहन प्रीति और नाना मांगेराम के अलावा उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही विजय कुमार और पीएसी के एचसीपी राकेश शर्मा की हत्या कर दी थी। उनके साथी कांस्टेबल प्रताप की एसएलआर लूटकर आरोपी ले गए थे। पुलिस ने सोनीपत के कबीरपुर निवासी पंकज मान, अगवानपुर गांव के हरीश और बागपत के धनौरा गांव की प्रधान के पति सहदेव को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। केस कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले कुछ समय से गवाह पर समझौते पर दबाव बनाने का मामला सामने आ रहे हैं। मांगेराम के बेटे संजीव ने बताया कि उसका पुत्र अमन (पंकज का ममेरा भाई) केस का गवाह है। उनकी कोर्ट में गवाही की तारीख लगी हुई है। आरोप है कि उनके पास अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे है। फोनकर्ता उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि कोर्ट में गवाही देने गए तो जान से मार दिया जाएगा। उनका अपने मकान से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वे इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे। उधर एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा है तो गंभीर मामला है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पंकज के भाई की हो चुकी है हत्या
बागपत। पंकज के भाई परीक्षित की 15 अप्रैल 2014 को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस परिवार की प्रमोद गांगनौली गैंग से भी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed