फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सर्राफ को दी जान से मारने की धमकी

सर्राफ को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 25 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ को दी जान से मारने की धमकी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तीन युवकों ने छोटा जैन मंदिर में शनिवार को पूजा करने गए एक सराफ के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी । आरोपी ने फिर हथियारों के बल पर सराफ को मारने की धमकी दे दी और कहा तुम्हें रिपोर्ट दर्ज कराने का मजा चखाऊंगा।

सराफा बाजार निवासी धन कुमार जैन शनिवार को छोटे जैन मंदिर में पूजा करने गए, जब वे बेदी पर पूजा कर रहे थे, तभी तीन युवकों ने उन पर हमला किया और घायल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसे घटना के बाद नगर के सराफा व्यापारी ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश जताया था और धन कुमार ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन शनिवार को शाम के समय में मुख्य आरोपी रायफल लेकर उनकी दुकान में पहुंचा और कहा तुम्हें रिपोर्ट दर्ज कराने का मजा चखाऊंगा नहीं तो रिपोर्ट वापस ले लो। इससे सराफा व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया और व्यापारी एकत्र होकर रविवार को कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और फिर तहरीर देकर जान से मारने का मामला दर्शाया। पुलिस ने तहरीर ले ली है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनमें धन कुमार जैन, अशोक जैन, योगेश, हरीश मोहन अग्रवाल, राकेश जैन, सुखमाल जैन, धनेंद्र जैन, जिनेश, आलोक, अरविंद, राकेश, विपिन, रमेश चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed