{"_id":"59c1779d4f1c1b1c688b5860","slug":"111505851293-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरोजपुर कालेज में छात्रों के गुट भिड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौरोजपुर कालेज में छात्रों के गुट भिड़े, हंगामा
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के इंटर कॉलेज में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान कॉलेज में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें तीन छात्र घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने कोतवाली में तहरीर दी।
नौरोजपुर गुर्जर गांव के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में नौंवी कक्षा के छात्रों के दो पक्षों का वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। इनमें एक छात्र नौरोजपुर गांव का है और दूसरा संतोषपुर का। मंगलवार को दोनों छात्रोंमें कहासुनी हो गई। उस समय अन्य छात्रों और शिक्षकों ने मामला शांत करा दिया। नौरोजपुर गांव का छात्र अपने घर से पांच-छह लोगों को बुलाकर ले आया। आरोपियों ने कॉलेज में ही संतोषपुर गांव के छात्र शिवम और अर्जुन पर लोहे की रॉड और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी भाग गए। हमलावरों ने कॉलेज से जाते समय 12वीं के छात्र आकाश के साथ भी मारपीट की। इससे कॉलेज परिसर में हंगामा हो गया। छात्रों के दोनों गुटों में लाठी डंडे चले। इससे कॉलेज परिसर में अफरा तफरी मच गई।
दूसरी तरफ कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया हमलावर समझाने के बाद भी शांत नहीं हो गए। तीनों घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया । घायल शिवम और अर्जुन की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। प्रधानाचार्य ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।