{"_id":"59989d154f1c1bab098b4968","slug":"111503173909-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी प्रकरण में अहमदनगर में हुई पंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी प्रकरण में अहमदनगर में हुई पंचायत
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चोपड़ा महेशपुर निवासी आशीष त्यागी से मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी के मामले में शनिवार को राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार संघ की अहमदपुर गांव पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा उनके मकान में 11 अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे एक चिट्ठी पड़ी मिली । इसके माध्यम से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी यदि रुपये का इंतजाम नहीं हुआ तो अंजाम बुरा होगा। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस से शिकायत की। उन्होंने कहा थाना पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। आशीष ने खुद ही पता लगा लिया किसने चिट्ठी डाली है। आरोपी एक बड़े गिरोह का सदस्य है। पुलिस को इससे अवगत कराया। इसके बावजूद पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा आरोपी कभी भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है। उसकी गिरफ्तारी की मांग की। इसमें कृष्णवीर त्यागी, सुनील, नरेश त्यागी, सत्यपाल कश्यप, अख्तर खान, कृष्णपाल, वेदप्रकाश त्यागी, जहांगीर आलम आदि रहे।
विज्ञापन