{"_id":"5952af624f1c1b82208b489f","slug":"111498591074-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पशु व्यापारियों से 1.68 लाख रूपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पशु व्यापारियों से 1.68 लाख रूपये लूटे
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दो पशु व्यापारियों से चार-पांच सशस्त्र बदमाशों ने बावली रोड पर एक सुनसान गली में ले जाकर तमंचों के बल पर 1.68 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
लूट का शिकार हुए अरविंद पुत्र धर्मपाल निवासी जोनमाना व भूरा पुत्र निन्ना पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। वे सोमवार की देर शाम पशु खरीदने आए थे। जब वे बावली रोड से गुजर रहे थे तो उन्हें एक व्यक्ति मिला और उसने कहा कि तुमने मेरे भाई की पिटाई की है और उसकी गंभीर हालत है मैं तुम्हें पुलिस को दूंगा। यदि मेरे भाई ने तुम्हारी पहचान नहीं की तो मैं तुम्हें छोड़ दूंगा। वह युवक उन दोनों को एक सुनसान गली में ले गया। जहां पहले से ही तीन बदमाश खड़े थे। उसके पहुंचते ही उन्होंने उन पर तमंचे तान दिए और उनसे 1.68 लाख रुपये लूटकर यह कहते हुए कि भाग गए कि यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। वारदात के बाद पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि नगर में इस तरह की दो घटनाएं पहले भी हो चुकी है और नगर में यह गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है, लेकिन पुलिस गिरोह को पकड़ने में असफल हो रही है।
बिनौली बस स्टैंड पर बिजरौल निवासी अनिल कुमार पुत्र रमेशचंद मेरठ जाने के लिए गया था। जब वह बस अड्डे पर हैंडपंप पर पानी पीने के लिये अपना बैग पास में रख पानी पीने लगा तो अज्ञात बदमाश उसका बैग उठा ले गए। उसने काफी तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बैग में उसके कीमती कागजात व 1500 रुपये की नगदी भी थी।