फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला प्रत्याशी के पति को मिली धमकी

महिला प्रत्याशी के पति को मिली धमकी

Mon, 01 Apr 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
महिला प्रत्याशी के पति को मिली धमकी
बागपत। लोकसभा सीट बागपत से चुनाव लड़ रही हिंदुस्तान निर्माण दल की प्रत्याशी रूबी कश्यप के पति ने पार्टी के एक नेता पर धमकाने का आरोप लगाया। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी सुभाष चंद कश्यप ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बागपत लोकसभा सीट से उसकी पत्नी रूबी कश्यप चुनाव लड़ रही है। वह हिंदुस्तान निर्माण दल की प्रत्याशी है। रविवार को पार्टी के एक नेता ने फोन पर धमकी दी कि यदि फेस बुक पर पार्टी व उनके खिलाफ लिखे कमेंट्स को नहीं हटाया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद कॉल कट गई। उसने परिवार के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका जताई और सुरक्षा की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed