फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चालक ने ट्रक में लगे 33 टन धान का किया सौदा

चालक ने ट्रक में लगे 33 टन धान का किया सौदा

Mon, 29 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
चालक ने ट्रक में लगे 33 टन धान का किया सौदा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर से ट्रक में धान लादकर करनाल जाते समय चालक और हेल्परट्रक को बड़ौत ले आए, जब वे धान को बेच रहे थे, तो इसकी भनक ट्रक मालिक को लग गई, सूचना मिलते ही ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को हिरासत मेें लिया है। ट्रक मालिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ट्रक मालिक सूरजभान पुत्र ओम सिंह प्रिया कालोनी झज्जर (हरियाणा) का रहने वाला है। उसने दी तहरीर में बताया कि उसके ट्रक नंबर एचआर 63 बी 6949 पर सोनू पुत्र ईश्वर डिगल हरियाणा का रहने वाला है, जबकि हेल्पर मंजीत गिरवाड़ हरियाणा का रहने वाला है। उनके ट्रक में 25 अक्तूबर को फतेहपुर उत्तर प्रदेश से 33 टन धान लादा गया तो जो हरियाणा के जिला करनाल जाना था, लेकिन चालक बड़ौत मेें अमीनगर सराय रोड पर धान से लदे ट्रक को ले आया और उसका रमेश हिलवाड़ी और सरदारी गुराना रोड से ट्रक में लदे धान का सौदा कर दिया, जब अमीनगर सराय रोड पर ट्रक से धान उतार जा रहा था तो इसकी दूसरा ट्रक उधर से आया तो उसने उसे इसकी सूचना दे दी। सूचना पर हरियाणा से मालिक बड़ौत पहुंचे और पुलिस की मदद से एक महिला सहित चार लोगों को ट्रक से धान उतारते पकड़ा और इस संबंध में सूरजभान ने महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, इस ट्रक मेें लदे धान की कीमत सात लाख बताई है। पुलिस पकडे़ गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed