{"_id":"5bb90f95867a5514e52fcb3d","slug":"101538854805-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घु उद्योग लगाने के नाम पर ठगे 38.50 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घु उद्योग लगाने के नाम पर ठगे 38.50 लाख
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सरूरपुर कलां गांव के रिटायर्ड सैनिक और उसके तीन दोस्तों से लघु उद्योग लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 38.50 लाख रुपये ठग लिए। पूर्व सैनिक ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में आरोपी दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरूरपुर कलां गांव निवासी लोकेंद्र कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि वह रिटायर्ड सैनिक है। कई माह पहले उसने समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से मुकेश भाटी नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने उसे बताया कि वह नया लघु उद्योग लगाता है। उसके पास डोना, प्लेट आदि बनाने की मशीन है। उसने पूर्व सैनिक के घर में 1.70 लाख रुपये लेकर मशीन लगा दी। उसका काम अच्छा चलने लगा। मुकेश भाटी उसे कच्चा माल सप्लाई करता था और स्वयं ही तैयार सामान भी खरीदता था। मुकेश भाटी ने उसे कहा कि अब काम अच्छा चल गया है, तुम अपने रिश्तेदार या दोस्तों को इसमें जोड़ना चाहते हो तो उनसे भी मिलवाओ। उसने अपने दोस्त बोबी तोमर, नवीन जैन, रिश्तेदार अमरजीत उद्योग के बारे में बात की तो वे भी उद्योग लगाने के लिए राजी हो गए।
पूर्व सैनिक लोकेंद्र कुमार ने कारोबार बढ़ाने के लिए 5.50 लाख, अमरजीत ने छह लाख रुपये, नवीन जैन ने पांच लाख रुपये, बोबी तोमर ने 22 लाख रुपये मुकेश भाटी को उद्योग लगाने के लिए दे दिए, लेकिन आज तक भी न तो मशीन लगाई और न ही रुपये वापस लौटाए। वह अचानक गायब हो गया। उन्होंने उसका नया पता लगाकर उससे बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पूर्व सैनिक ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने न्यायालय में रिट दायर की। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर मुकेश भाटी पुत्र धर्मवीर सिंह और उसकी पत्नी अंजना भाटी निवासी पहाड़गंज दिल्ली के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी।