फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विवाहिता को बंधक बनाकर दी यातनाएं

विवाहिता को बंधक बनाकर दी यातनाएं

Fri, 28 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को बंधक बनाकर दी यातनाएं
बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को तीन दिन तक बंधक बनाकर यातनाएं दी और पिटाई की। पीड़ित ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी नरेश पाल ने अपनी बेटी तनिशा की शादी दो साल पहले मेरठ जनपद के नैक गांव निवासी जोनी उर्फ विनीत पुत्र राजेंद्र के साथ की। हैसियत के हिसाब ससुराल वालों को दान दहेज दिया। तनिशा ने एएसपी को बताया कि शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। अब वे दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसने दहेज लाने से मना कर दिया। तीन दिन पहले ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर यातनाएं दी और पिटाई की। सूचना पर मायके वाले ससुराल में पहुंचे और उसे बचाकर ले आए। उसने बताया कि आठ माह पहले भी ससुराल वालों ने उसे मारने की कोशिश की। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन लोगों ने समझौता कराया। उसने एएसपी से पति, सास, ससुराल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला जानी थाना क्षेत्र का है। इसलिए वहीं पर ही रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके बाद महिला जानी थाने के लिए चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed