{"_id":"5b7c6a3242c792464c73d74b","slug":"101534880306-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद का गेट खुलवाने को लेकर छपरौली में दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद का गेट खुलवाने को लेकर छपरौली में दो पक्ष आमने-सामने
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। छपरौली पट्टी धंधान के काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कुछ दबंग लोगों ने मस्जिद के गेट पर ताला लगा दिया है, उसे खुलवाया जाए। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
तहसील में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उनकी मस्जिद टांडा रोड पर मरकजी के नाम से है। इस मस्जिद के दो गेट हैं, जिसमें कुछ लोग नमाज पढ़ने जाते हैं, दूसरा गेट मस्जिद के पीछे गली मेें लगा है। मस्जिद के निर्माण से ही गांव के ही बिरादरी के कुछ लोगों ने मस्जिद के पीछे ताला लगाकर बंद कर दिया है, जिससे नमाजियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, यदि गेट खोलने को कहते हैं तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस संबंध मेें पहले भी शिकायत की गई थी। ये लोग त्यौहार के अवसर पर भी अशांति फैलाना चाहते हैं। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर ताला खुलवाने की मांग की। इस मौके पर गुल बहार, अजगर, अली हसन, इकबाल, गुलजार, गुलाब, दिलशाद, शकील, अनीस, रफीक आदि रहे।
वहीं दूसरे पक्ष के लोग बिल्लू के नेतृत्व मेें तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस मस्जिद का गेट टांडा रोड पर स्थित है, लेकिन मस्जिद के पीछे दरवाजा अवैध रूप से लगाया, जिसे लेकर शांति भंग की आशंका है। मौके पर अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई कराई जाए। इसमें याकूब, जरीन, अनीस, एजाज, फुरकान, इनाम, फरमान, अहमद, यूसुफ आदि रहे।