फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीए की परीक्षा देते फर्जी छात्र को पकड़ा

बीए की परीक्षा देते फर्जी छात्र को पकड़ा

Thu, 10 May 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बीए की परीक्षा देते फर्जी छात्र को पकड़ा
दोघट (बागपत)। दाहा स्थित भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज में बीए की परीक्षा देते हुए फर्जी छात्र को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मुजफ्फरनगर निवासी अंकुर सेना में नौकरी करता है। उसने शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज डुंगर जनपद शामली से बीए प्रथम वर्ष का प्राइवेट फार्म भरा था। उसका सेंटर भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज, दाहा को बनाया। बुधवार को कॉलेज में बीए की परीक्षा थी। सैनिक अंकुर के स्थान पर उसका भाई अंकित पेपर देने पहुंच गया। गांव की ही छात्रा ने पुलिस को सूचना दी कि युवक फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा है। सूचना पर पुलिस कॉलेज पहुंची और परीक्षा दे रहे अंकित को पकड़ लिया। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसका भाई अंकुर सेना में है। छुट्टी न मिलने के कारण वह उसकी जगह पेपर देने आया । पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक के सी जैन ने थाना दोघट में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed