फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बहन को नाबालिग बताते हुए भाई ने काटा जमकर उत्पात

बहन को नाबालिग बताते हुए भाई ने काटा जमकर उत्पात

Sun, 29 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहन को नाबालिग बताते हुए भाई ने काटा जमकर उत्पात
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कमला नगर में सगे भाई ने बहन को नाबालिग बताते हुए फेरे लिए तो जान से मार दूंगा कहते हुए उधम मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मौके से भाग निकला। बाद में फेर की रस्म पूरी हुई।
कमला नगर निवासी कृष्ण की बेटी आंचल का रिश्ता जनपद शामली के लुहारी के मुनेश पुत्र श्रीनिवास से हुआ । पहले तो उसका भाई लवकुश शादी के लिए राजी था, उसने शादी के कार्ड भी छपवाएं और बांटा भी, लेकिन दो दिन पहले उसने अपनी बहन और मां के साथ मारपीट की और कहा कि वह इस शादी को नहीं होने देगा। शनिवार को जब बरात बड़ौत आई और बारात नाश्ता कर रही थी उसने उधम मचा दिया उनसे कहा कि फेरे हुए तो गोली से उड़ा दूंगा, इससे बारातियों में घरातियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

भाई का कहना था कि उसकी बहन नाबालिग है। इसके बाद कोतवाली पुलिस कमलानगर में पहुंची। इसी बीच कोतवाली से लड़की का भाई लवकुश खिसक गया। कोतवाली पुलिस कमला नगर में पहुंची और लड़की के परिजनों से बालिग होने का प्रमाण मांगा तो उन्होंने आधार कार्ड दिखाया, इसमेें वह साढ़े अठारह है, पुलिस ने कहा कि लड़की बालिग है, शादी करें। भाई के आने पर उसे पकड़े और हमें सूचना दे। तो बाद में फेरे होकर दुल्हन और दूल्हे को विदा किया और वह अपनी ससुराल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed