{"_id":"5ac13bc94f1c1bf4618b4e6e","slug":"101522613193-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पिलाई शराब, फिर की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पिलाई शराब, फिर की रेप की कोशिश
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बालैनी क्षेत्र के मवी कलां गांव में शुक्रवार को शाम के समय निर्वस्त्र एवं घायल अवस्था में मिली पश्चिमी बंगाल की महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला को शराब पिलाकर नशे में रेप का प्रयास किया था और विफल होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। मरा समझ कर उसे जंगल में फेंका गया।
शुक्रवार की शाम बालैनी थाना क्षेत्र के मवी कलां गांव के जंगल में किसानों को निर्वस्त्र महिला पड़ी मिली थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। किसानों ने महिला को कपड़े दिए और उसे बुग्गी में बैठाकर गांव लेकर आए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में महिला को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में देर रात महिला को जिला अस्पताल रेफर किया । हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया । दिल्ली में महिला का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
एसपी जय प्रकाश ने बताया कि महिला पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। शुक्रवार को एक युवक उसे सराय से लेकर आया था। गांव के जंगल में पहले महिला को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गई तो उसके साथ युवक ने रेप करने की कोशिश की। विफल होने पर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब महिला बेहोश हो गई तो युवक उसे मरा समझ जंगल में छोड़कर फरार हो गया। इस मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
दम घुटने से हुई थी कोमल की मौत
बागपत। डौला गांव में 29 मार्च को कोमल पत्नी अतुल का पंखे पर फांसी लगा शव लटका मिला था। इस मामले में जखवाला जनपद सहारनपुर निवासी मृतक के भाई नरेंद्र ने पति समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण आया है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।