{"_id":"5a7a07fd4f1c1b462c8b6827","slug":"101517946877-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भट्ठा मालिक से डेढ़ लाख रुपये की पेशगी लेने के बाद मजदूरों को न भेजने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
राजीव पुत्र धर्मपाल का कोताना रोड पर ईंट भट्ठा है। मुजफ्फरनगर निवासी हनीफ, इरफान और फुरकान ने भट्ठे पर मजदूरों को भेजने के लिए राजीव से डेढ़ लाख रुपये की पेशगी ली , लेकिन उन्होंने मजदूरों को नहीं भेजा और न ही उनके रुपये लौटाए। जब राजीव ने मजदूरों को भेजने के लिए कहा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी । राजीव का कहना है कि उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया तो न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।