फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसपी के आदेश पर गैंगरेप प्रकरण में तीन पर केस दर्ज

एसपी के आदेश पर गैंगरेप प्रकरण में तीन पर केस दर्ज

Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर गैंगरेप प्रकरण में तीन पर केस दर्ज
बागपत। एसपी के आदेश पर बड़ौत कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का नामजद मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों का साथ एक युवक की मां ने भी दिया। आरोपियों ने युवती की अश्लील वीडियो भी बनाई । आरोपियों ने युवती को मुंह खोलने पर मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि उसका अपने ममेरी बहन की ससुराल शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में आना-जाना था। ममेरी बहन का देवर महतपुर (हिमाचल प्रदेश) में प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी युवक ने उसको नौकरी लगवाने का झांसा दिया। दो सितंबर 2017 को उसको अपने साथ महतपुर स्थान पर ले गया। रात को आरोपी युवक उसे अपने कमरे में ले गया। वहां उसका भाई और मां भी थी। आरोपियों ने उसको खाने में नशीला पदार्थ मिलकर खिलाया। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। मुंह खोलने पर आरोपियों ने धमकी दी थी कि उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी और मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा बड़ौत कोतवाली को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसपी के आदेश पर बड़ौत कोतवाली पुलिस ने प्रमोद और प्रवीन और उनकी माता कलावती के खिलाफ गैंगरेप का नामजद मुकदमा दर्ज किया। केस के विवेचक एमपी सिंह ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed