{"_id":"59c024764f1c1b2b688b55ff","slug":"101505764470-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे इंटर कॉलेज में साईकिल चोरी कर रहे बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे इंटर कॉलेज में साईकिल चोरी कर रहे बदमाश को दबोचा
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सोमवार की तड़के साइकिल चोरी कर रहे एक चोर को शिक्षकों और बच्चों ने दबोचा और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को अपने साथ थाने ले गयी। चोर अब तक कॉलेज से छह साइकिल चोरी कर चुका है। पकड़ा गया चोर हासिम गुराना रोड का रहने वाला है। सोमवार की सुबह वह कॉलेज में घुस गया और वहां खड़ी साइकिल का ताला तोड़कर ले जाने लगा। तभी इसकी भनक शिक्षक अजय राज शर्मा सहित अन्य छात्रों को लगी। सूचना पर छात्र और शिक्षक एकत्रित हुए और चोर की घेराबंदी कर उसे दबोचा। प्रधानाचार्य वकील चन्द जैन ने पकड़े गए चोर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन