फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंखे पर लटका मिला जवान का शव

पंखे पर लटका मिला जवान का शव

Sat, 12 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
पंखे पर लटका मिला जवान का शव
पंखे पर लटका मिला जवान का शव
विज्ञापन

- रक्षा बंधन पर छुट्टी लेकर आया हुआ था घर

चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में आर्मी के जवान का बृहस्पतिवार रात कमरे में पंखे पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।

युवक करीब दो साल पहले भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात हुआ था। उसकी ड्यूटी उत्तराखंड के चमौली में चल रही थी। वह रक्षाबंधन के पर्व पर दस दिन की छुट्टी लेकर घर पर आया था। बृहस्पतिवार रात उसका कमरे में पंखे पर शव लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही अंतिम संस्कार करा दिया। युवक की पांच साल पूर्व शादी हुई थी। उसके तीन वर्ष का बेटा है। परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बोल रहे है। आस-पड़ोस के लोग बता रहे है कि गृह कलेश के कारण ही युवक ने यह कदम उठाया। उधर, चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने इस संबंध में थाने पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed