{"_id":"595e8f894f1c1b40108b4611","slug":"101499369353-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता एक्सप्रेस में गोलीकांड से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनता एक्सप्रेस में गोलीकांड से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
स्टेशन लोनी और हाल्ट बेहटा-हाजीपुर के बीच जनता एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार की शाम सीट को लेकर हुई गोलीबारी को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को एसपी जीआरपी और सीओ ने पहले ट्रेनों का निरीक्षण किया, बाद मेें बड़ौत जीआरपी थाने का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारी को स्टेशन और ट्रेनों मेें सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए।
बुधवार को दिल्ली से शामली जा रही जनता एक्सप्रेस में स्टेशन लोनी से हाल्ट बेहटा-हाजीपुर के बीच सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान शामली निवासी यात्री मुनव्वर के जबड़े मेें गोली लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया था। इससे यात्रियों सहित जीआरपी पुलिस प्रशासन मेें हड़कंप मच गया था।
गोलीबारी की सूचना पर जहां थाना प्रभारी बड़ौत अजय पंवार ने बुधवार को देर शाम टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया, वहीं बृहस्पतिवार को एसपी जीआरपी केके चौधरी और सीओ रणधीर सिंह ने थाना प्रभारी अजय पंवार के साथ दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों से गोली चलाने वालों की जानकारी जुटाई । बाद में एसपी केके चौधरी ने जीआरपी थाना बड़ौत का जायजा लिया। विभागीय रिकार्ड की जांच की। एसपी जीआरपी केके चौधरी ने पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की और थाना प्रभारी को स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। इस संबंध मेें जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार ने कहा जांच में पता चला है हमलावर बेहटा के ही रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।