{"_id":"695429dac09256b5d108f711","slug":"crime-news-baghpat-news-c-29-1-smrt1037-161933-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: करोड़ों ठगने वाली कंपनी का सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: करोड़ों ठगने वाली कंपनी का सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने 16 महीने में ढाई गुना रुपया देने का लालच देकर कई करोड़ रुपये हड़पने वाली सेनिमी कंपनी के सदस्य को पकड़ा है। पुलिस ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी सोनू राम को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
थाना पुलिस ने बताया कि कुलदीप धीमान, विनोद कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार सहित 11 लोगों ने 25 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अमित गौतम ने खुद को सेनिमी कंपनी का प्रबधंक, अपनी पत्नी वंदना जोशी को साझेदार व साथी विजय कुमार को मार्केटिंग हेड बताया था। इन लोगों ने अपना मुख्य कार्यालय हरिद्वार ज्वालापुर में बताया था। उन्होंने शाखा रुड़की, खतौली व अन्य स्थानों पर होना बताया था। इन लोगों ने सभी को 16 महीने में ढाई गुना रुपया देने का लालच दिया था। विश्वास के लिए एग्रीमेंट भी साइन कराया था। मखियाली व अन्य गांवों के काफी लोगाें से ठगी की गई थी।
कंपनी पर काफी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुरकाजी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है। पुरकाजी पुलिस ने कई आरोपी गिरफ्तार किए थे। इस मामले में प्रकाश में आए नई मंडी कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी आरोपी को पकड़ा गया है।