{"_id":"69518610b577c2a16c04f1eb","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-144261-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। पुलिस की रविवार की रात शेखपुरा वन्य क्षेत्र में बावरिया गैंग के 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश प्रदीप और मिंटू निवासी हैदरनगर जिला हापुड़ के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए और दोनों को पकड़ लिया गया। कांस्टेबल नीलेश भी बदमाशों की गोली पैर में लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों से खपराना गांव किसान सुनील कुमार के घर चोरी किए आभूषण भी बरामद किए हैं।
खपराना गांव में बीती 16 नवंबर की रात किसान सुनील कुमार के घर चोरी की थी। चोर यहां से 80 हजार रुपये और लाखों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर ले गए थे। इस मामले में किसान ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस चोरों को तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि बावरिया गैंग के सदस्यों ने यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस चोरी में बावरिया गैंग के दो सगे भाई हापुड़ निवासी प्रदीप और मिंटू का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। रविवार रात सूचना मिली कि बावरिया गैंग के दो सगे भाई प्रदीप और मिंटू बाइक से शेखपुरा गांव से चोरी के जेवरात लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें वन्य क्षेत्र में घेर लिया। इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तमंचे कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांस्टेबल नीलेश भी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें बिनौली सीएचसी पर ले जाकर उपचार कराया गया।