फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: चिकित्सकों की मरी इंसानियत शवों के साथ कर रहे धोखा

Sat, 30 Aug 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। अभी तक आपने जिंदा लोगों के साथ धोखा होते हुए सुना होगा, मगर यहां शवों के साथ भी धोखा किया जा रहा है। धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक यह धोखा कर रहे हैं। वे पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों की रिपोर्ट में खेल करते हैं, इसलिए डीएम अस्मिता लाल ने चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

इसका पूरा खुलासा पलड़ा गांव की युवती सानिया का दो बार पोस्टमार्टम कराने से हुआ। गांव के युवक सागर से प्रेम प्रसंग के कारण परिजनों ने सानिया की हत्या करके शव दबा दिया था। उसके शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो चिकित्सकों ने पहली बार में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने की बात लिखकर रिपोर्ट भेज दी। जब दोबारा अन्य चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में साफ लिखा गया कि गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

डीएम अस्मिता लाल ने इसमें सीएमओ डॉ. तीरथलाल से जांच कराई तो पता चला कि पोस्टमार्टम में खेल किया गया है। डीएम ने इस पर रिपोर्ट तैयार कराकर दो चिकित्सकों के खिलाफ शासन को भेज दी। उनके निलंबन के साथ ही मामले में विभागीय जांच कराने की सिफारिश की गई है। इन चिकित्सकों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed