{"_id":"6a10b4a0b3aa1299c10b3e5a","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-152114-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना-लुहारी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात को पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश सोनू निवासी उमरपुर जिला सहारनपुर गोली लगने से घायल हो गया। सोनू के साथ ही उसके साथी दीपांशु, अंकुल व सागर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बिना नंबर प्लेट की एक स्विफ्ट डिजायर कार, तमंचे व दो फर्जी नंबर प्ले समेत अन्य सामान बरामद किया है।
सीओ अंशु जैन के अनुसार लुहारी-कोताना मार्ग पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात बिना नंबर प्लेट की एक स्विफ्ट डिजायर कार रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने भी फायरिंग की तो सोनू निवासी उमरपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सोनू के साथ ही उसके साथियों दीपांशु निवासी शबगा, अंकुल निवासी खेड़ा हटाना, सागर निवासी लिसाढ़ जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सोनू के खिलाफ सहारनपुर जिले में चार मुकदमे दर्ज हैं और यह सभी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। इनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखे व एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। इनको न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।