फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: खेत में जा रहे जीजा-साले पर आधा दर्जनों ने बोला हमला, घायल

Sun, 20 Jul 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime news
रटौल। ललियाना गांव में खेत में जा रहे मौलाना साजिद व फारूख पर आधा दर्जन युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और घायलों की तहरीर पर अज्ञात में पांच युककों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ललियाना निवासी मौलाना साजिद ने बताया कि रविवार की देर शाम को मेरठ के खडोली निवासी अपने जीजा फारूख के साथ हिंडन नदी किनारे खेत में जा रहा था। तभी रास्ते में आकर एक कार रूकी और उसमें पांच युवक निकलकर अभद्रता करने लगे। जब विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला बोलकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर मेरठ के मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed