{"_id":"6ac6a998228c43b97300c199","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160162-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क पर तड़पती रही जिंदगी, दम तोड़ गई इंसानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क पर तड़पती रही जिंदगी, दम तोड़ गई इंसानियत
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर से दर्शन करके वापस अपने घर अग्रवाल मंडी टटीरी आ रहे बैटरी व्यापारी प्रदीप जैन की पत्नी रेणु (58) की सड़क हादसे में मौत होने के साथ इंसानियत भी मरते हुए दिखी। हादसे के बाद व्यापारी, उनकी पत्नी समेत परिवार के चार सदस्य सड़क पर घायल अवस्था में तड़प रहे थे और वहां आए राहगीर उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाने की जगह पत्नी के सोने के जेवर निकालकर ले गए।
सभासद मनोज जैन ने बताया कि सोमवार को उनके भाई प्रदीप जैन, अपनी पत्नी रेणु, बेटे हिमांशु, पुत्रवधू आयुषी और दिल्ली के रिश्तेदार दो कारों में राजस्थान में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से वापस आते हुए एक कार में प्रदीप जैन, उनकी पत्नी, बेटा व पुत्रवधू थे और एक दूसरी कार में रिश्तेदार आगे चल रहे थे। राजस्थान के सीकर जिले में प्रदीप जैन की कार दूसरे वाहन से टकरा गई।
खिड़की खुलने पर रेणु जैन सड़क पर गिर गईं और उनका सिर सड़क किनारे पत्थर में लग गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में व्यापारी प्रदीप जैन, हिमांशु और आयुषी गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज जैन ने बताया कि हादसे का पता चलने पर आगे जा रहे रिश्तेदार जब उनके पास पहुंचे। तब वहां कई राहगीर खड़े थे और उन्होंने घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेणु जैन की अंगुली से सोने की तीन अंगूठी, गले से सोने की चेन, पायल समेत अन्य जेवर निकाल लिए गए। इसके अलावा हिमांशु के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। घायल व्यापारी प्रदीप जैन ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें होश नहीं रहा और राहगीर उनके जेवर लूटते रहे। अस्पताल में होश आने पर जेवर चोरी होने का पता चला। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि यह हादसा राजस्थान हुआ है और वहां से इसमें कार्रवाई होगी।
व्यापारी बोले-सड़क पर घायल मिले तो दिखानी चाहिए इंसानियत
बैटरी व्यापारी के साथ हुई घटना और जेवर चोरी होने के मामले पर अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारी संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, अभियमन्यु गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज सिंघल, पंकज गुप्ता आदि का कहना है कि लोगों को इंसानियत नहीं भूलनी चाहिए। सड़क पर कोई घायल मिले तो सबसे पहले उसे अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जिससे उसकी जान बच सके। उन्होंने बताया कि जब राहगीर वहां खड़े थे, जब तक रेणु जैन की सांस चल रही थी। राहगीर उनके जेवर निकालने की जगह अस्पताल पहुंचाते तो शायद उनकी जान बच जाती।