{"_id":"6a7e27731393320e570d021d","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-156986-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवती की हत्या कर शव को खेत में जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवती की हत्या कर शव को खेत में जलाया
विज्ञापन
बागपत। युवती की हत्या करने के बाद शव पर पेट्रोल डालकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे नंगला बहलोलपुर गांव के पास खेत में जला दिया गया। वहां बृहस्पतिवार को चादर में लिपटा हुआ अधजला शव पड़ा मिला। उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी, जिससे हत्या की घटना का खुलासा किया जा सके।
नंगला बहलोलपुर गांव के कुछ किसान बृहस्पतिवार दोपहर को खेत से लौट रहे थे तो काठा गांव की तरफ नेशनल हाईवे किनारे एक खेत में शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सुकन्या शर्मा व कोतवाली पुलिस आई और वहां छानबीन शुरू की गई। शव करीब 25 वर्षीय युवती का बताया गया, जो आधा जल चुका था। यह माना जा रहा है कि उसकी किसी अन्य जगह हत्या करने के बाद रात में यहां लाया गया और पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। उसे पहचान छुपाने के लिए जलाने का प्रयास किया, मगर वह पूरी तरह नहीं जल सका। इसके बाद शव को चादर में लपेटकर यहां फेंक दिया गया।
युवती कौन है, उसकी हत्या किसने और क्याें की? इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थानों से लापता युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
उनके अनुसार युवती की पहचान और घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस सेल व स्वाट टीम लगाई गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह पता लग सकेगा कि उसकी हत्या किस तरह से की गई है, क्योंकि शव अधजला होने के कारण पुलिस यह भी पता नहीं लगा सकी।