फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: दो किलोमीटर दूर दबे थे शव, 200 किलोमीटर दूर तक तलाशते रहे

Fri, 14 Aug 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। सिंगौली तगा गांव के अंकित प्रजापति और उसके दोस्त पेंटर इसरार के शव घर से दो किलोमीटर दूर रटौल मार्ग पर स्थित श्रीगणेश मंदिर परिसर में दबे हुए थे और परिवार वाले उन्हें 200 किलोमीटर दूर तक तलाशते रहे। बुधवार देर रात शव मिलने के बाद दोनों के परिजनों पुलिस पर तलाशने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सिंगौली तगा गांव निवासी शेखर ने बताया कि उसके कुनबे के भाई अंकित और उसके दोस्त इसरार के लापता होने की शिकायत चांदीनगर पुलिस से की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को दोनों को तलाशने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी उनके खुद ही वापस आने की बात कहने लगे। पुलिसकर्मियों के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने इसरार के परिवार वालों के साथ मिलकर खुद भी तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, मेरठ, बुलंदशहर समेत अन्य जगहों पर तलाश की। 18 दिन तक तलाशने के बाद थककर बैठ गए थे। आरोप लगाया कि उन्होंने साधु पर हत्या करने का शक भी जताया, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ नहीं की, जिसकी वजह से साधु बचकर भाग गया। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस सख्ती से पूछताछ करती तो दोनों के शव पहले ही मिल जाते।
विज्ञापन


साधु का नाम लेते ही धमकाने लगते थे पुलिस वाले
इसरार की बहन सायरा ने बताया कि दोनों के लापता होने के बाद पुलिस वाले उसके घर बड़ागांव में गए और अंकित को छिपाकर रखने की बात कहकर तलाशी लेने लगे। इस दौरान तीन-चार बार उसके घर की तलाशी ली गई और पूछताछ की। उसने जानकारी नहीं होने की बात कही तो महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर पिटाई कराकर सच उगलवाने की धमकी भी दी गई। इसरार की भाभी समीना ने बताया कि इसरार और अंकित के मोबाइल की आखिरी लोकेशन मंदिर के पास मिली थी। उन्होंने साधु पर दोनों को लापता करने का शक भी जताया। आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने साधु का नाम लिया, तभी पुलिस वालों ने उन्हें धमकाकर चुप करा दिया। बार-बार मांग करने के बाद भी पुलिस ने मदद नहीं की, उल्टा उन्हें धमकाकर चुप करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed