{"_id":"6a7e27d049e12dc618032acf","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-156955-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो बदमाशों ने टहलने गई बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो बदमाशों ने टहलने गई बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटे
विज्ञापन
अमीनगर सराय। हिसावदा-अमीनगर सराय मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह टहलने गई बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी के दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। उनके शोर मचाने पर दोनों बदमाश खेतों में भाग गए। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच शुरू कर दी।
हिसावदा निवासी चंद्रमणि ने बताया कि उनकी मां सरस्वती देवी सुबह के समय रोजाना अमीनगर सराय मार्ग पर टहलने जाती हैु। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी मां टहलकर वापस घर आ रही थीु। तभी नाले के पास खेत से निकलकर पीछे से दो बदमाश वहां आए। आरोप लगाया कि एक बदमाश ने उसकी मां को पकड़ लिया और दूसरे ने कानों से सोने के कुंडल निकाल लिए।
लूटपाट के बाद दोनों बदमाश उसकी मां को खेत में धक्का देकर भाग गए। घायल मां ने घर पहुंचकर पूरी घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने जंगल में कांबिंग भी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।