{"_id":"6a6516eff24ab5e380068238","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155885-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मौसेरे भाई के साथ मिलकर बड़े भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मौसेरे भाई के साथ मिलकर बड़े भाई को गोली मारी
विज्ञापन
छपरौली। गलत हरकतों के लिए टोकने और पुलिस से पकड़वाने की धमकी देने पर हेवा गांव के किसान शादाब के पेट में घर के अंदर ही उसके छोटे भाई रिहान ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर गोली मार दी। घायल शादाब का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पेट में धंसी गोली निकाली। घायल शादाब के पिता इलियास की तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया। हेवा गांव निवासी इलियास ने बताया कि उसकी साली के बेटे आजाद निवासी चौबली और छोटे बेटे रिहान में गहरी दोस्ती है, जो अधिकांश समय एक-साथ रहते हैं और कोई काम भी नहीं करते। उसका बड़ा बेटा शादाब खेतीबाड़ी करता है, जो रिहान और आजाद को शराब पीने, लोगों के साथ गाली-गलौच करने समेत अन्य गलत हरकत करने पर टोकता रहता था। गलत हरकतों को नहीं छोड़ने पर पुलिस से पकड़वाने और कोई काम-धंधा करने के लिए कहता था। इसको लेकर रिहान अपने बड़े भाई से रंजिश रखने लगा। बृहस्पतिवार रात आजाद उसके घर आया, जिसकी शादाब के साथ कहासुनी हो गई।
आरोप लगाया कि आजाद ने रिहान के हाथ में पिस्टल और कारतूस देकर शादाब को खत्म करने के लिए कहा। तभी रिहान ने शादाब के पेट में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शादाब घायल होकर जमीन पर गिर गया। जबकि आजाद और रिहान उन्हें धमकी देते हुए भाग गए। घायल का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि शनिवार को आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी आजाद की तलाश में दबिश दी जा रही है। आजाद के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।