फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: खेत में मिला लापता मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Sat, 23 May 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime news
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में पेट्रोल पंप के पीछे गन्ने के खेत में शुक्रवार की सुबह पांच दिन से लापता मजदूर गुलजार निवासी बिलौचपुरा का क्षत-विक्षप्त शव पड़ा हुआ मिला। पास में नशीली दवा के इंजेक्शन और सीरिंज मिली। शव को जंगली जानवरों ने नोच रखा था। इसकी सूचना मिलने पर आए परिजनों ने ईंट भट्ठे पर लेनदेन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पेट्रोल पंप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पीछे किसान राजेश के खेत में शुक्रवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई और वहां आए पुलिसकर्मियों ने शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद मृतक की पहचान गुलजार निवासी बिलौचपुरा के रूप में उसके भाई पिता वहीद समेत अन्य लोगों ने की। वहीद ने बताया कि गुलजार एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था, जो 18 मई की सुबह अपनी पत्नी समा को कुछ रुपये देकर मजदूरी के लिए गया था। इसके बाद गुलजार वापस नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

अगले दिन 19 मई को सिंघावली अहीर थाने में गुलजार की गुमशुदगी दर्ज कराई और खुद भी तलाश में जुटे रहे। आरोप लगाया कि गुलजार का भट्ठे पर 14 हजार रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने साजिश के तहत गुलजार की हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
वहीद ने बताया कि गुलजार आठ भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी समा, दो बेटे और एक बेटी हैं। गुलजार की मौत होने से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed