फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: फोन पर सहायक शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी

Wed, 10 Sep 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime news
बिनौली। बिजवाड़ा गांव के इंटर कॉलेज में तैनात सहायक शिक्षक सुभाष चंद को फोन पर एक युवक ने पहले छुट्टी को लेकर बातचीत की। इसके बाद खुद को डाकू बताकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसमें सहायक शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल और कॉलेज के शिक्षक मंगलवार को थाने में पहुंचे। प्रधानाचार्य ने बताया कि सहायक शिक्षक सुभाष चंद के पास तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने फोन करके गाली-गलौज की। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंप दी। आरोप लगाया कि धमकी देने वाले युवक ने अगले दिन की छुट्टी घोषित करने के लिए भी धमकाया। इसके बाद 50 हजार रुपये घर में रखे होने और दो बार जेल जाने के बारे में भी बताया। इसका विरोध करने पर शिक्षक को कॉलेज से निकलवाने की भी धमकी दी। प्रधानाचार्य ने कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षण कार्य बंद करने की चेतावनी भी दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed