{"_id":"68c093a2be3414fb8e0923c3","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-138080-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कासिमपुर खेड़ी में घर में घुसे युवक को चोर समझकर पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कासिमपुर खेड़ी में घर में घुसे युवक को चोर समझकर पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। कासिमपुर खेड़ी गांव में घर में घुसे सुरेश (40) निवासी सुंदर हराई नेपाल की चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। वहां पुलिस ने आकर उसकी हालत बिगड़ती देखकर अस्पताल भी भर्ती कराया, मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुरेश के परिजनों का पता लगाकर संपर्क करने का प्रयास भी किया, मगर संपर्क नहीं हो सका।
कासिमपुर खेड़ी गांव में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले प्रह्लाद के घर में सोमवार देर रात एक युवक घुस गया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ आ गई और चोर समझकर युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह घायल युवक को भीड़ से बचाकर जिला अस्पताल में उपचार कराया। उसने अपना नाम सुरेश निवासी सुंदर हराई नेपाल बताया। इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सका और उसकी घटना के करीब दो घंटे बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुरेश मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सुरेश रेलवे स्टेशन की तरफ से आता हुआ नजर आए।
कासिमपुर खेड़ी गांव में सुरेश निवासी नेपाल की ग्रामीणों ने बेरहमी से काफी देर तक पिटाई की। इससे घायल सुरेश की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।