फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कंपनी में निवेश कराने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे

Sun, 31 Aug 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। साइबर ठगों ने कंपनी में निवेश कराने का झांसा देकर पाली गांव निवासी दीपक चौहान से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। दोबारा 93 हजार रुपये मांगे जाने पर दीपक को ठगी होने का पता चला। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पाली गांव निवासी दीपक चौहान ने बताया कि 27 अगस्त को टेलीग्राम पर उसे एक मैसेज भेजा गया, जिसे उसने सबस्क्राइब कर दिया। इसके बाद एक ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर व्यक्ति ने मैसेज भेजकर बातचीत की और एक कंपनी में रुपये निवेश कराकर अच्छी कमाई करने का झांसा दिया। इसके बाद उससे दस हजार रुपये और फिर 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में भी रुपये ट्रांसफर कराए। एक लाख रुपये ट्रांसफर होने के बाद 93 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed