फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: देश और विदेश में दौड़ रहीं ब्लैक लिस्ट हो चुकी 190 बसें

Sat, 19 Jul 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। जिले से पंजीकृत कराई गईं 190 बसों को ब्लैक लिस्ट होने के बाद भी देश व विदेशों में दौड़ाया जा रहा है। ट्रैवल्स कंपनियों की इस लापरवाही का खामियाजा इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ सकता है। इनको कई बार नोटिस भेजने के बाद भी जांच नहीं कराने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग कार्यालय में पंजीकृत 225 स्लीपर बसों में 40 बसें ऐसी हैं, जिनके पास इंटरनेशनल परमिट भी है। इन सभी बसों को लखनऊ के मोहल्लागंज क्षेत्र में 15 मई को हाईवे पर स्लीपर बस में आग लगने के बाद ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। हादसे के बाद जांच में सामने आया था कि बस का पंजीकरण बागपत और फिटनेस गोरखपुर से कराकर खेल किया जा रहा था। ऐसा इसलिए किया जाता है, जिससे बस में सीटों को बढ़ाया जा सके। अगर सीट बढ़ाने के बाद उसी जिले में फिटनेस कराई जाती है, जहां से उसका पंजीकरण है तो यह खेल पकड़ में आ जाता है, इसलिए ही बागपत के परिवहन विभाग कार्यालय से पंजीकृत बसों को ब्लैक लिस्ट करते हुए यहां जांच कराने के लिए 15 मई को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद जांच के लिए केवल 35 बसें ही ट्रैवल्स कंपनियों ने यहां भेजीं और 190 बसों की जांच नहीं कराई गई। इन बसों की ट्रैवल्स कंपनी को फिर से नोटिस जारी किया तो इसके बाद भी वह जांच के लिए यहां लेकर नहीं पहुंचे। अधिकारियों की जांच में सामने आया कि इन बसों को ब्लैक लिस्ट होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है, इसलिए अब इनका पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन




--

नेपाल में जाती हैं सभी 40 बसें

जिन 40 बसों का इंटरनेशनल परमिट है। वे नेपाल में यात्रियों को लेकर जाती हैं। ब्लैक लिस्ट होने के बाद भी नेपाल तक बसें जा रही हैं और इसका खुलासा दो दिन पहले नेपाल बॉर्डर पार करते समय बागपत की स्लीपर बस के पकड़े जाने के बाद हुआ। एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने बस मालिक के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

जांच इसलिए भी जरूरी



ब्लैक लिस्ट की गई किसी भी बस में हादसा होता है तो उसमें सवार यात्रियों को किसी भी तरह की मदद मिलने में परेशानी आएगी। बसों की जांच में सभी सुविधाएं जैसे अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स आदि को भी देखा जाता है। बसों की जांच होगी तो यह सुविधाएं पूरी की जाएंगी।

--

एक ही कंपनी ने यहां से पंजीकरण कराकर चलाईं 59 बसें



दिल्ली की एक ही कंपनी ने बागपत से 59 बसों का पंजीकरण कराकर चलाया हुआ है। यह कंपनी सभी बसों के ब्लैक लिस्ट होने के बाद भी दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब व बिहार आदि स्थानों पर इनको दौड़ा रही है। अभी तक सभी बसों की जांच नहीं हुई है।


--

वर्जन

स्लीपर बसों की जांच के लिए ट्रैवल्स कंपनियों व उनके मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। यदि जल्द ही जांच नहीं कराई गई तो उनका पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उनकी सूची तैयार कराई जा रही है।



-राघवेंद्र सिंह, उप संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed