फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cremated funeral after killing a woman

महिला की हत्या कर गुपचुप किया अंतिम संस्कार, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Mar 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cremated funeral after killing a woman
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मीतली के ग्रामीणों ने दहेज के लिए महिला की हत्या करने और गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मीतली निवासी नरेंद्र शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री की शादी 12 वर्ष पूर्व निबाली गांव में हुई थी। तभी से पति सुबोध पुत्र आनंद शर्मा उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने लगा। कई बार उन्हें पैसे भी दिए गए। इसके बाद भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से समझौता भी हुआ, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि दीपा की हत्या कर रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें सूचना भी नहीं दी गई। उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल एनएस सिरोही ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति सुबोध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed