{"_id":"646e23dbd6707809bd01f234","slug":"cow-slaughter-on-the-banks-of-yamuna-hindu-organizations-create-ruckus-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1585-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यमुना किनारे हुई गोकशी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यमुना किनारे हुई गोकशी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
-शहर की माता कालोनी से यमुना पर जाने वाले रास्ते पर कई गोवंशों के अवशेष मिले
-हिंदू संगठनों का आरोप, यमुना किनारे की जा रही गोकशी, पुलिस नहीं करती गश्त
फोटो 8 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में माता कालाेनी के समीप यमुना किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में रोष फैल गया। उधर, सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोवंश के अवशेष देख जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस पर रात में गश्त नहीं करने का आरोप लगाया।
हिंदू संगठन के पदाधिकारी कपिल शर्मा, शेखर चौहान, दीपक राणा ने बताया कि माता कालोनी से समीप यमुना नदी किनारे गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। उन्होंने यमुना किनारे जाकर देखा तो वहां तीन गोवंशों के अवशेष पड़े हुए थे। बताया कि कुछ अवशेष पानी में डाले गए। उन्होंने बताया कि गोवंशों के अवशेष एक-दो दिन पुराने हैं और कुछ कई दिन पहले लग रहे हैं। उधर, गोकशी की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उन्होंने गोकशों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की।
-- -- --
सांसद के पूर्व प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी
यमुना किनारे गोकशी की सूचना मिलने पर सांसद के पूर्व प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। साथ ही घटना पर नाराजगी जताई और पुलिस से गोकशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन-यमुना किनारे गोकशी किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गोकशी करने वालों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई हैं, जल्द ही गोकशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विजय चौधरी, सीओ।