फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Court marriage with cousin

ममेरे भाई से कोर्ट मैरिज

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Court marriage with cousin
Marriage
बागपत के  रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने ममेरे भाई के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में युवती के मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज हुए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती का मुजफ्फरनगर के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक, युवती का दूर के रिश्ते में ममेरा भाई लगता था। 10 अक्तूबर को युवती अपने घर से चली गई थी। उसके परिजनों ने आरोपी युवक पर उसको बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। तभी से ही उनकी तलाश की जा रही थी। युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली है। केस के विवेचक एसआई बच्चू सिंह ने बताया युवती ने अपने ममेरे भाई से कोर्ट मैरिज की है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए । युवती ने धारा 161 के बयान में युवक के साथ रहने की सहमति जताई। उसने कहा वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से अपने घर से गई थी और युवक के साथ कोर्ट मैरिज की है। वह उसके साथ ही रहेंगी। परिजनों का आरोप पूरी तरह से गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed