ममेरे भाई से कोर्ट मैरिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक युवती का मुजफ्फरनगर के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक, युवती का दूर के रिश्ते में ममेरा भाई लगता था। 10 अक्तूबर को युवती अपने घर से चली गई थी। उसके परिजनों ने आरोपी युवक पर उसको बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। तभी से ही उनकी तलाश की जा रही थी। युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली है। केस के विवेचक एसआई बच्चू सिंह ने बताया युवती ने अपने ममेरे भाई से कोर्ट मैरिज की है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए । युवती ने धारा 161 के बयान में युवक के साथ रहने की सहमति जताई। उसने कहा वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से अपने घर से गई थी और युवक के साथ कोर्ट मैरिज की है। वह उसके साथ ही रहेंगी। परिजनों का आरोप पूरी तरह से गलत है।