{"_id":"5908c8624f1c1be51d440f35","slug":"court-ke-aadesh-lekar-pahunchi-mahila-ko-bhagaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश लेकर पहुंची महिला को ससुरालियों ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश लेकर पहुंची महिला को ससुरालियों ने भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बागपत। बगैर तलाक दिए शौहर ने दूसरा निकाह कर लिया। पहली पत्नी हाईकोर्ट का आदेश लेकर मकान में रहने आई तो ससुरालियों ने मारपीट और गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से सुसराल वालों के शिकायत की है।
मेरठ शहर निवासी महिला हुश्न आरा ने बताया उसका निकाह पुराना कस्बा निवासी युवक के साथ पांच साल पहले हुआ था। उसके एक बेटा भी है। ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उसके पति ने बगैर तलाक दिए सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती से दूसरा निकाह कर लिया है। इसकी उसको बाद में जानकारी मिली।
वह अपने पति से तलाक नहीं चाहती है। वह उसके साथ मकान में रहने के लिए तैयार है, लेकिन उसका पति उसको मकान में नहीं रहने दे रहा है। हाईकोर्ट से उनको मकान में रहने की अनुमति मिल गई है। वह मंगलवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर सामान के साथ ससुराल में रहने के लिए पहुंची, तो आरोपी ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति को कोतवाली ले आई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।