{"_id":"636b2e1202551d39b976a21d","slug":"couple-murder-brutally-by-sharp-weapon-in-baghpat-dead-body-cut-into-peaces","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: प्रेम-प्रसंग में मर्डर, प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका को गला दबाकर मारा, आरोपी भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: प्रेम-प्रसंग में मर्डर, प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका को गला दबाकर मारा, आरोपी भाई गिरफ्तार
Wed, 09 Nov 2022 10:05 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:05 AM IST
सार
बागपत के असारा गांव में एक प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव जंगल में पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया गया कि प्रेमिका के भाई ने दोनों की हत्या की है।
बागपत में प्रेमी युगल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह एक प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव जंगल में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं आरोपी भाई ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार असारा गांव में विवाहित बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बताया कि प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या की गई है, जबकि प्रेमिका को गला दबाकर मारा गया है।
पुलिस को विवाहिता का शव असारा गांव के जंगल में मिला। वहीं प्रेमी का शव लूंब गांव से बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार लड़की की कांधला में शादी हुई थी और इन दिनों वह अपने घर आई हुई थी।
बताया कि दोनों के मिलने का पता चलने पर परिजनों ने आपत्ति जताई, लेकिन उसके बाद भी दोनों मिले तो परिजनों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस गांव में मौजूद है और छानबीन में जुटी है।