फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Country will move ahead with respect for women and daughters: Dharam Singh Saini

महिलाओं और बेटियों के सम्मान से आगे बढ़ेगा देश : धर्म सिंह सैनी

Sat, 17 Oct 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Country will move ahead with respect for women and daughters: Dharam Singh Saini
बागपत कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते प - फोटो : BAGHPAT
- कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति अभियान का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं और बेटियों का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं ने देश की उन्नति में योगदान दिया है। वर्तमान में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़कर मुकाम हासिल कर रही हैं।
शनिवार को कलक्ट्रेट में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी और जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने संयुक्त रुप से मिशन शक्ति सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। महिलाओं को जागरूक करने के लिए सात एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह एलईडी वैन ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबन बनाने के लिए प्रचार प्रसार करेगी। प्रभारी मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा महिलाओं के प्रति सरकार पूर्ण तरह से कटिबद्ध है और महिलाओं सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि जिले में 17 से 25 अक्तूबर तक सुरक्षा संरक्षण तथा सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दस से 16 दिसंबर तक महिला बाल तस्करी, भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, 24 से 30 जनवरी 2021 तक कन्या भ्रूण हत्या, यौन अपराध, बाल विवाह, आठ से 15 मार्च तक घरेलू हिंसा, सुरक्षित यात्रा, 13 से 22 अप्रैल तक कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है और मेहनत के साथ आगे बढ़ रही हैं। इस एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एएसपी मनीष मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, एसडीएम सदर अनुभव कुमार, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका, रजनी पुंडीर, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित
बागपत। लोकगीत गायिका चंचल बंजारा को गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आशा ओमवती, आंगनबाड़ी राजेश देवी, स्वयं सहायता समूह की सदस्य बबली शर्मा, सरिता चौहान, सखी डॉ जयविंदर कोर, डॉ शिल्पी सिरोही को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजन महिलाओं को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed