फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Counting preparations complete

मतगणना की सभी तैयारिया हुई पूर्ण

Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Counting preparations complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर स्थित चुनाव संचालन केंद्र पर मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए परिसर में पांडाल लगाने के साथ ही बिजली, सफाई आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं।
नगर स्थित एलसीपी कॉलेज में दस मार्च को जनपद की तीनों विधानसभा सीटों की मतगणना होगी। इसके लिए मंगलवार को सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करा दी गई हैं। तीनों विधानसभा सीटों की अलग-अलग हॉल में मतगणना होगी। मतगणना कर्मियों के लिए मेज और कुर्सियां लगा दी गई हैं। सुरक्षा के लिए मेजों के आगे लोहे की जाली भी लगवाई गई हैं। मुख्य द्वार से मतगणना हॉल तक बैरिकेडिंग की गई है। सभी हॉल में बिजली की माकूल व्यवस्था कराने के साथ सफाई पूर्ण हो गई है। केंद्र परिसर में कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों के लिए पांडाल लगवा दिए हैं। उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना केंद्र के द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। बगैर पास अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीआईपी पार्किंग कराई गई तैयार
तहसील के पास मतगणना में आने वाले अधिकारियों के वाहनों के लिए स्थान का चयन करके जेसीबी से भूमि को समतल कराया जा रहा है। जनपद की तीनों विधानसभा सीटों की मतगणना दस मार्च को चुनाव संचालन केंद्र खेकड़ा के एलसीपी कालेज मे होगी। मतगणना में बड़ी संख्या में कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंोपी गई है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। अधिकारी और कर्मचारी दस मार्च की सुबह मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। इनक ेवाहनों के लिए तहसील के पास भूमि का चयन कर जेसीबी से भूमि समतल कराई जा रही है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मतगणना में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के वाहनों के लिए वीआईपी पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed