{"_id":"5e6fc50b8ebc3ea7f0332224","slug":"counting-baghpat-news-mrt4739309179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक गणना का कार्य 31 मार्च तक करे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक गणना का कार्य 31 मार्च तक करे पूरा
विज्ञापन
आर्थिक गणना का कार्य 31 मार्च तक करें पूरा
बागपत। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में संचालित कॉमन सर्विस केंद्र संचालकों द्वारा की जा रही सातवीं आर्थिक गणना के कार्यों की पुन: समीक्षा बैठक हुई।
विकास भवन में कार्यशाला में संस्था सीएससी ई - गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड से राज्य स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर नवल किशोर व जिला अर्थ संख्या अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने आर्थिक गणना के कार्य की बारीकियों को बताते हुए कहा गया कि इसी गणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकारों द्वारा जनोपयोगी योजनाओं को तैयार किया जाता है। इसलिए त्रुटि रहित सर्वे का होना आवश्यक है। इसके लिए तय मानकों के आधार पर ही सर्वे कार्य किया जाए। सीएससी जिला प्रबंधकों द्वारा जनपद के सर्वे कार्यों की फील्ड स्तरीय गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु लगातार समीक्षा / प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है। जनपद में अब तक ु125 ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य हो चुका है उन्होंने शेष काम को भी दी समय सीमा 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। सर्वेक्षण का काम पर रहे सुपरवाइजर/प्रगंणकों ने फील्ड में आ रही समस्याएं अधिकारियों को बताई। समस्याओं के समाधान और सहयोग हेतु सीडीओ ने सुपरवाइजर/प्रगंणक को आश्वासन दिया। इसमें जिला प्रबंधक रोहित कुमार, बोबी के अलावा 80 से अधिक सुपरवाइजर/प्रगंणक मौजूद रहे।