फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Could reach is vast in every situation

हर परिस्थिति में रन बना सकते है विराट: प्रवीण

Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Could reach is vast in every situation
file photo - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि विराट कोहली हर परिस्थिति में रन बना सकते हैं। विराट में इंग्लैंड सहित सभी देशों मेें रन करने की क्षमता है।
विज्ञापन


शनिवार को गायत्री देवी कॉलेज में हुए कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विराट कोहली बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैंने उन जैसा क्रिकेटर नहीं देखा। विकट परिस्थिति का सामना करते हुए अच्छे रनों के साथ वे टीम को जीत दिला सकते हैं। कोहली में विराट क्षमता है। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग जो कहना चाहते हैं, उन्हें कहने दो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान प्रह्लाद तोमर ने विराट को दुनिया का सबसे सफल क्रिकेटर बताया। इस दौरान डायरेक्टर कपिल तोमर, डॉ.. पुष्पेंद्र, डॉ. अजय तोमर मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

सेल्फी लेने के लिए जुटी भीड़
गायत्री देवी कॉलेज में जैसे ही क्रिकेटर प्रवीण कुमार, कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर पहुंचे, सेल्फी व ऑटोग्राफ लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के अंत मेें प्रवीण कुमार ने कॉलेज सभागार में डायरेक्टर कपिल तोमर व डॉ. पुष्पेंद्र के साथ करीब आधा घंटा बैडमिंटन खेला। इस दौरान छात्र-छात्राएं तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed