फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Could not get relief even from the sun

कोहरा और पाला ने बढ़ाई सर्दी, दोपहर में धूप में थोड़ी राहत

Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Could not get relief even from the sun
बागपत। यहां मंगलवार सुबह में घना कोहरा और पाला से सर्दी बढ़ गई है। इससे लोग कांपते रहे। दोपहर में धूप खिलने पर लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, मगर शाम होते-होते सर्दी बढ़ने पर लोगों को परेशानी हुई। सर्दी से बचाव के लिए सुबह-शाम जगह-जगह अलाव जलाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घना कोहरा और पाला पड़ने से लोगों को दिक्कत हुई। सर्दी के कारण लोग दिनभर कांपते रहे। हाईवे पर वाहनों की लाइटें जली रहीं और वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी अधिक होने के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। नगर के मुख्य चौराहों और स्थानों पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर में धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की, मगर शाम होते-होते सर्दी बढ़नी शुरू हुई। इसके चलतेे लोग घरों में दुबक गए। नगर के मार्ग और बाजारों में लोगों की आवाजाही घट गई। चिकित्सकों ने सर्दी से बचाव के लिए एतिहयात बरतने और ठंडी चीजों का सेवन न करने, गुनगुने पानी पीने तथा परेशानी होने पर चिकित्सकों के पास जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed