फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   corruption in the name of promotion in health department, clerk relieved

स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति के नाम पर लाखों का खेल

Wed, 07 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
corruption  in the name of promotion in health department, clerk relieved
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति के नाम पर लाखों का खेल खेला गया। विभाग के कर्मचारियों को स्थानांतरण व वेतन रोकने की धमकी देकर, वेतन का भुगतान कराने, अतिरिक्त फंड निकालने के नाम पर मोटी रकम मांगी गई। छपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक लिपिक की धमकी देने व सुविधा शुल्क मांगने की ऑडियो वायरल हो रहा है। सीमएओ ने लिपिक अजय शर्मा को कार्यमुक्त कर वायरल ऑडियो की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में एएनएम से पदोन्नति के नाम पर 75 रुपये हजार लिए जाने का जिक्र है। बदरखा गांव की सेवानिवृत्त एएनएम सोहनवीरी ने अजय शर्मा पर फंड निकालने के नाम पर छह लाख रुपये की डिमांड का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने फंड निकालने के नाम पर बाबू को दो लाख रुपये दे दिए थे। इसके अतिरिक्त पदोन्नति के नाम पर उनसे 75 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। अजय शर्मा ने मनमानी कर हलालपुर की एएनएम बबीता खोखर का तीन माह का वेतन रोक लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजकमल की शिकायत पर सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने लिपिक को लेखा विभाग के कार्य से मुक्त कर दिया है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच टीम में एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह व डॉ. अरविंद मलिक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। मैंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।-अजय कुमार, लिपिक
अजय शर्मा को कार्यमुक्त कर उनके खिलाफ जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. आरके टंडन, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed